Guru Gobind Singh Ji, also known as Guru Gobind Singh Sahib, was the tenth and last of the Sikh Gurus. He lived from 1666 to 1708 and played a pivotal role in shaping Sikhism and the Sikh community. Read More Class 8 Hindi Summaries.
गुरु गोबिन्द सिंह जी Summary In Hindi
गुरु गोविंद सिंह का जीवन परिचय | गुरु गोविंद सिंह पर निबंध का का सार:
गुरु गोबिन्द सिंह जी सिखों के दशम गुरु थे। वे अनेक गणों के भंडार थे। वे धीर. वीर. त्यागी और तेजस्वी महापुरुष थे। उन्होंने देश धर्म की रक्षा के लिए अपने चारों पुत्रों का बलिदान दिया। वे महान् योद्धा थे। वे सूर्य के समान तेजस्वी थे। उन्होंने कायरों को वीर बनाया और वीरों को सिंह बना दिया था।
गुरु जी का जन्म 22 दिसम्बर, सन् 1666 ई० को पटना (बिहार) में हुआ। उनका बचपन का नाम गोबिन्द राय रखा गया। उनके पिता गुरु तेग़ बहादुर जी थे। उनकी माता जी श्रीमती गुजरी जी थीं। गोबिन्द राय जी का बचपन भी असाधारण था। शस्त्र और शास्त्र विद्या से उन्हें बड़ा प्रेम था।
गुरु तेग़ बहादुर परिवार सहित पटना से आनन्दपुर आ गए। देश में औरंगजेब का शासन था। भयभीत कश्मीरी गुरु तेग़ बहादुर जी की शरण में आए। उन्होंने हिन्दू-धर्म की रक्षा के लिए प्रार्थना की। गुरु तेग़ बहादुर जी ने कहा-“स्थिति किसी महापुरुष का बलिदान चाहती है।” पास बैठे नौं वर्षीय पुत्र गोबिन्द राय ने कहा-“पिता जी, आप से बढ़ कर बलिदान योग्य महापुरुष कौन हो सकता है ?” पुत्र की इच्छा को समझ कर गुरु जी ने दिल्ली पहुँच कर चाँदनी चौक में अपना शीश भेंट कर दिया।
श्री गोबिन्द राय ने 11 नवम्बर, सन् 1675 को गुरु-पद ग्रहण किया। उन्होंने गुरु-गद्दी पर बैठकर ही धर्म की रक्षा का बीड़ा उठाया। उन्होंने पाँच सिखों को संस्कृत पढ़ने के लिए काशी भेजा। सन् 1685 ई० में उन्होंने यमुना के किनारे एक किला बनवाया जिसका नाम पाऊँटा साहिब रखा गया। वहाँ गुरु जी ने अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाया। गुरु जी की बढ़ती शक्ति से पहाड़ी राजा उनके शत्रु बन गए। औरंगजेब भी क्रोधित हो उठा। सन् 1699 ई० में वैशाखी के दिन गुरु जी ने आनन्दपुर साहिब में दरबार सजाया। वहाँ आपने पाँच प्यारों का चुनाव किया। वहाँ खालसा पंथ की स्थापना की। गुरु जी ने अपना नाम गोबिन्द सिंह रखा। धर्म की रक्षा करने के लिए अन्याय तथा अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने अपने चारों पुत्रों को देश धर्म के लिए बलिदान कर दिया।
गुरु जी ने औरंगज़ेब को फ़ारसी में एक पत्र लिखा। इसे ‘जफ़रनामा’ कहा जाता है। औरंगज़ेब को इसमें धिक्कारा गया था। गुरु जी नन्देड़ (महाराष्ट्र) में रहने लगे। वहाँ से उन्होंने बन्दा बहादुर को अत्याचार का दमन करने के लिए पंजाब भेजा। उसने सरहिन्द की ईंट से ईंट बजा दी। गुरु गोबिन्द सिंह जी 7 अक्तूबर, सन् 1708 ई० को स्वर्ग सिधार गए। उनके महान् आदर्श आज भी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं।